प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग का दावा, तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाए सवाल...

Bihar Protest: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीवान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
 

Bihar Protest: पटना में छात्र आंदोलन और बिहार बंद के दौरान हिंसा के बीच प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर AK-47 जैसे हथियारों से फायरिंग किए जाने के आरोपों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीवान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर सीधी फायरिंग की। AK-47 से भी फायरिंग की गई।

जब 7 हत्याओं का आरोपी अपराधी मुख्यमंत्री बन जाए तब लोकतंत्र में प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों पर पुलिस ऐसे ही गोलियां चलाती है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। #Bihar pic.twitter.com/RB2Ftc1xeS

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 25, 2026