CM Nitish Kumar आज पहुंगे नालंदा, मलमास मेले की तैयारियों का लेंगे जायजा...

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर पहुंचेंगे. वे वेणुवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और आगामी मई माह में होने वाले मलमास मेले की तैयारियों का भी जायजा लेंगे. प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.
 

Bihar Politics: नालंदा से खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर पहुंचेंगे. वे वेणुवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और आगामी मई माह में होने वाले मलमास मेले की तैयारियों का भी जायजा लेंगे. प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

इधर. गया में वाणिज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रसिद्ध रेडीमेड प्रतिष्ठान अग्रवाल एंड संस पर टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है. जांच में सामने आया कि करीब तीन करोड़ रुपये के कपड़े की बिक्री के बावजूद टैक्स का भुगतान नहीं किया गया. विभाग के अनुसार सूद समेत करीब 50 लाख रुपये तक जुर्माना लग सकता है.

प्रतिष्ठान की ओर से 20 लाख रुपये का चेक जमा कराया गया है. साथ ही गया के कई अन्य कारोबारियों को भी जांच के दायरे में चिन्हित किया गया है.