अस्पताल में भर्ती रामकृपाल यादव का हालचाल लेने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्री के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को आवश्यक चिकित्सीय देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए. भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्री से आत्मीय संवाद किया और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की.
 

Patna: बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर बिहार सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से भी मंत्री के इलाज एवं वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

गौरतलब है कि सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव पिछले दिनों अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति में लगातार सुधार बताया जा रहा है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्री के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को आवश्यक चिकित्सीय देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए. भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्री से आत्मीय संवाद किया और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता मंत्री का जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा और विभागीय कार्यों में सक्रिय होना राज्य के हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है. वहीं, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री के आगमन और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व्यवस्था पर संतोष जताते हुए शीघ्र स्वस्थ होने का विश्वास भी व्यक्त किया.