सीएम सम्राट चौधरी–नीतीश कुमार की मुलाकात पर नजरें: 7 सर्कुलर रोड में हुई अहम बातचीत, उपमुख्यमंत्री भी शामिल
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक अहम मुलाकात देखने को मिली है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से आज सीएम सम्राट चौधरी ने मुलाकात की. आज ही नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हुए हैं. सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा तेज है. ऐसे में आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुलाकात को लेकर संभावना जताई जा रही है कि दोनों के बीच कैबिनेट विस्तार पर बातचीत हुई होगी.
विजय चौधरी और अशोक चौधरी से भी की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, जब सीएम सम्राट चौधरी 7 सर्कुलर रोड में नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे, उस दौरान अंदर पहले से डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी मौजूद थे. साथ ही नीतीश कुमार ने आज डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के आवास जाकर भी उनसे मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच लगभग 10 मिनट तक मुलाकात हुई. इसके बाद नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी मुलाकात की. दोनों के बीच लगभग 10 मिनट तक बातचीत हुई.