CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रहे सहयोग शिविर के दौरान सीएम ने 15 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया
 

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रहे सहयोग शिविर के दौरान सीएम ने 15 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. इन अधिकारियों पर लोगों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुनने और उनकी समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहयोग शिविर में खुद लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इस दौरान अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं. शिकायतों की समीक्षा के बीच अधिकारियों की लापरवाही का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद सीएम ने 15 अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया.

निलंबित किए गए अधिकारियों में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी-कर्मी शामिल हैं. सूची के अनुसार, मुंगेर से दो अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है. वहीं, सुपौल से भी दो अधिकारी-कर्मी निलंबित किए गए हैं.

मुंगेर: जय प्रकाश, अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

मुंगेर: अर्चना कुमारी, अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

भोजपुर: रवि रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर (ग्रामीण विकास विभाग)

कटिहार: संजीव कुमार, अंचल अधिकारी, कोढ़ा (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

भागलपुर: संतोष कुमार सुमन, अंचल अधिकारी, नवगछिया (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

अररिया: पंकज कुमार, अंचल अधिकारी, फारबिसगंज (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

गया: रमेश कुमार, अंचल अधिकारी, बोधगया (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

जहानाबाद: रंजीत कुमार उपाध्याय, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

सुपौल: प्रियंका सिंह, अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

सुपौल: वीणा वैशाली, कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही (नगर विकास एवं आवास विभाग)

शेखपुरा: रोहित कुमार दुबे, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शेखपुरा.

मुजफ्फरपुर: भोला नाथ, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, कुढ़नी.

पश्चिम चंपारण: श्याम बाबू राय, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मझौलिया.

सीतामढ़ी: पवन कुमार, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, सुरसंड.

गोपालगंज: शुभम कुमार, राजस्व कर्मचारी. इनका तत्कालीन पदस्थापन उचकागांव अंचल, गोपालगंज में था. वर्तमान पदस्थापन बाजपट्टी अंचल, सीतामढ़ी में है.

जारी सूची के अनुसार, निलंबित अधिकारियों और कर्मियों में सबसे अधिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े हैं. इसके अलावा ग्रामीण विकास, नगर विकास एवं आवास और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कर्मियों पर भी कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री के इस एक्शन को सहयोग शिविर में आने वाली शिकायतों के प्रति प्रशासन की जवाबदेही तय करने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है.