CM सम्राट का बड़ा तोहफा, 1.08 करोड़ लोगों के खाते में भेजे 1100 रुपये
नवरात्र की शुरुआत से ठीक पहले बिहार के करीब 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों के खाते में 1100-1100 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है। सरकार की ओर से यह रकम DBT के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी गई है।
त्योहार से ठीक पहले खाते में पैसा पहुंचने से लाखों परिवारों को राहत मिली है। पेंशन की यह राशि बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए आर्थिक सहारे के तौर पर काम आएगी। सरकार की ओर से हर महीने पात्र लाभुकों के खाते में पेंशन की रकम भेजी जाती है।
नवरात्र की शुरुआत से ठीक पहले पेंशन की राशि खाते में पहुंचने से लाभुकों के चेहरे पर खुशी है। त्योहार के समय घर की जरूरतों और छोटे-मोटे खर्चों के लिए यह रकम काफी मददगार साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान DBT के माध्यम से पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े लाभुकों को सरकार की इस पहल का सीधा फायदा मिला।
अगर किसी लाभुक के खाते में अभी तक 1100 रुपये की राशि दिखाई नहीं दे रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले बैंक खाते का बैलेंस चेक करें। इसके बाद यह भी जांच लें कि बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं और DBT की स्थिति सही है या नहीं। जरूरत पड़ने पर लाभुक अपने बैंक या संबंधित ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।