कांग्रेस का गारंटियों का गुलदस्ता : 25 लाख तक मुफ्त इलाज बीमा, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये

 

Gaya: गया शहर के बैरागी डाक स्थान पर कांग्रेस पार्टी के हर घर अधिकार अभियान के तहत एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की प्रमुख गारंटियों को जनता के सामने रखा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी के ऑब्जर्वर दीपक मिश्रा और एआईसीसी कोऑर्डिनेटर राजीव प्यासी मौजूद थे। संचालन कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी और पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी ने जनता के लिए गारंटियों का गुलदस्ता तैयार किया है। इसमें शामिल हैं:
    •    महिलाओं के लिए माई-बहन मान योजना के तहत हर महीने ₹2500
    •    वृद्ध और दिव्यांगजनों को ₹1500 मासिक पेंशन
    •    हर परिवार को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली
    •    जरूरतमंद लोगों के लिए 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज बीमा
    •    भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए पांच डिसमिल जमीन

नेताओं ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो ये सभी योजनाएं सबसे पहले लागू की जाएंगी।

कार्यक्रम में मेयर विरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, कांग्रेस नेता रजनीश कुमार झुन्ना, धर्मेंद्र कुमार निराला, सैफुल इस्लाम, नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।