औपचारिकता से हटकर बातचीत, CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से इन मुद्दों पर की चर्चा

Bihar Political News: बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमारसे अलग अंदाज में मुलाकात की. यह मुलाकात न सिर्फ सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी, बल्कि इसके सियासी मायने भी निकाले जाने लगे हैं.
 

Bihar Political News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार (5 जुलाई) को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और जदयू सांसद ललन सिंह भी मौजूद रहे. मुलाकात के दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ राज्य के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई.

इस मुलाकात में औपचारिक बयानबाजी से हटकर सहज संवाद देखने को मिला। दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज और बातचीत का तरीका सामान्य राजनीतिक मुलाकातों से अलग रहा, जिस वजह से इसे “अलग अंदाज” की मुलाकात बताया जा रहा है.

इस मुलाकात को लेकर अलग–अलग कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ इसे राज्यहित से जुड़ा संवाद बता रहे हैं, तो कुछ इसे आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से इसे शिष्टाचार मुलाकात ही बताया गया है.

हालांकि बैठक के बाद किसी बड़े राजनीतिक फैसले या घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई. इस शिष्टाचार भेंट को राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच अहम माना जा रहा है. बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी कई तरह की चर्चाएं तेज हैं.