बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना: 2100 बेटियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये तक, सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान

बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
 

बिहार की 2100 बेटियों के लिए सम्राट सरकार ने अच्छी खबर दी है. रविवार (11 अक्टूबर, 2026) को विभाग की ओर यह जानकारी दी गई कि बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना के तहत 2100 छात्राओं-युवतियों को नया व्यवसाय शुरू करने के लिए 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद की जाएगी.

इस पहल का उद्देश्य बिहार की बेटियों के स्टार्टअप आइडिया को प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. जिन युवतियों के पास कोई नया स्टार्टअप आइडिया या उद्यम शुरू करने की योजना है, उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ मार्गदर्शन और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है. 

बता दें कि एक तरफ सरकार का उद्देश्य बेटियों को मौका देना है तो दूसरी ओर वे स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगी. ऐसे में आर्थिक सहायता मिलने से चयनित प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय की शुरुआती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है.

सरकार का मानना है कि योजना का लक्ष्य यह है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए और वे रोजगार न तलाशें बल्कि रोजगार दे सकें ऐसा उन्हें बनाना है. आर्थिक सहयोग और मार्गदर्शन से वे अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे. पहचान बनाने का अवसर भी मिलेगा.