गोड्डा सीट से दीपिका पांडे सिंह का पत्ता कटा, प्रदीप यादव होंगे नए प्रत्याशी, रांची से यशस्विनी सहाय को मिला टिकट

 
गोड्डा सीट से दीपिका पांडे सिंह का पत्ता कटा, प्रदीप यादव होंगे नए प्रत्याशी, रांची से यशस्विनी सहाय को मिला टिकट
पहले चरण की मतदान के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। झारखंड में चौथे चरण से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस ने झारखंड की गोड्डा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। इसके साथ ही रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी गई है। बताते चलें कि गोड्डा सीट से दीपिका पांडे सिंह को हटाकर प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही रांची लोकसभा सीट से सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को बतौर प्रत्याशी चुना गया है।