डॉ. प्रेम कुमार ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में अपने सहयोगियों के साथ भगवान श्रीराम के विधिवत दर्शन-पूजन किए।
 

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में अपने सहयोगियों के साथ भगवान श्रीराम के विधिवत दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर उन्होंने हनुमानगढ़ी में वीर हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन एवं पूजन से मन को आध्यात्मिक शांति तथा नई ऊर्जा की अनुभूति होती है। प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, सेवा, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श एवं जीवन-मूल्य समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए हम सभी को निरंतर प्रेरित करते हैं।

अयोध्या में दर्शन-पूजन के पश्चात डॉ. प्रेम कुमार ने विंध्याचल स्थित शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी मंदिर तथा वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में भी विधिवत दर्शन-पूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने संपूर्ण बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था तथा सनातन परंपराओं के प्रति श्रद्धा और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती है।