डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का योगदान आधुनिक बिहार के निर्माण में अविस्मरणीय : डॉ. प्रेम कुमार
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आधुनिक बिहार के शिल्पकार, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।
Oct 21, 2026, 17:45 IST
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आधुनिक बिहार के शिल्पकार, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से राज्य के विकास को नई दिशा दी। जमींदारी उन्मूलन, औद्योगीकरण, शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान आधुनिक बिहार की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण रहा।
अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का संपूर्ण जीवन प्रगतिशील बिहार के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा। उनके विचार, व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हमारे लिए प्रेरणादायी है।