मोकामा से पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह करेंगे 14 अक्टूबर को नामांकन, विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर

 

Mokama: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह 14 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। अनंत कुमार सिंह के प्रतिनिधि ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, “14 अक्टूबर को छोटे सरकार नामांकन करेंगे। इस गौरवशाली बेला में सभी जनता मालिक और समर्थकों से आशीर्वाद और प्यार की कामना है।”

बिहार चुनाव का शेड्यूल

बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को होगा। मतगणना का दिन तय है 14 नवंबर, जब यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी।
    •    पहले चरण में कुल 121 सीटों पर मतदान होगा।
    •    नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
    •    नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025
    •    नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तारीख: 18 अक्टूबर 2025
    •    नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025

पहले चरण में कौन-कौन से जिले

पहले चरण में पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, और गोपालगंज में मतदान होगा। बाकी जिलों में चुनाव दूसरे चरण में होंगे।

इस तैयारी के साथ मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और उम्मीदवार अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।