विभाग संभालने के बाद पटना पहुंचे गिरिराज सिंह, तेजस्वी को दिया जवाब, बोले- जनता ने व्हीलचेयर पर भेज बता दिया उनकी जगह

 

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को पहली बार पटना पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पटना पहुंचते ही गिरिराज सिंह ने गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी । बैठक में केंद्रीय सचिव के साथ बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहें।

बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है और कहा है कि साजिशन यादव समाज के लोगों की हत्या करवाई जा रही है। इसके बाद अब इस ममाले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती है। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती। अपराधियों की कोई जात नहीं होती। जनता ने जिसे  व्हीलचेयर पर बैठाकर झुनझुना थमा दिया वो आज इस तरह की बात कर रहे हैं। अब जनता सब समझती और जानती है की कौन क्या कर रहा है और क्या नहीं कर रहा है। इसलिए इस मामले में अधिक नहीं कहा जा सकता है। 

इसके अलावा बिहार से मोदी मंत्रिमंडल में आठ सदस्यों को शामिल करने के बाद भी बेहतर मंत्रालय नहीं दिए जाने को लेकर उठ रहे सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मंत्रियों को विकास का जिम्मा दिया है हम लोग देश के साथ-साथ बिहार का विकास करेंगे और इसको नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

कांग्रेस पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी तीन बार से बीजेपी को हराना चाहते हैं। लेकिन, जनता ने कांग्रेस को 99 भी पार नहीं करने दिया। जो खुद 99 सीट नहीं पार कर सकते वो दूसरों को क्या नसीहत देगा। बीजेपी को जितनी सीटें आई है। इतना पूरे गठबंधन को भी नहीं आया है। नीट परीक्षा में धांधली को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने पूरे देश को बता दिया है।