जा विधायक जी के घर चोरी..पहले से ही CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से दुखी इस विधायक जी घर हो गई चोरी...

Bihar Politics: ये वारदात शुक्रवार की रात पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके में हुई. चोरी जदयू के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के सहदेव महतो मार्ग वाले घर में हुई. जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था. जब पुलिस को वारदात की खबर दी गई तो शास्त्रीनगर थाने पुलिस की टीम पूर्व विधायक के घर पहुंची.
 
Bihar Politics: बिहार के एक पूर्व विधायक जी के साथ तो गजब ही हो गया. बेचारे पहले से ही सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से दुखी थे. इसके बाद शुक्रवार को जब जदयू नेताओं की मीटिंग सीएम नीतीश कुमार के आवास एक अणे मार्ग पर बुलाई गई तो वो भी वहां गए. लेकिन पीछे से चोरों ने पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के घर में रखे कैश और बाकी चीजों पर हाथ साफ कर कर दिया.

नीतीश वाली मीटिंग में गए और पीछे से घर में हो गई चोरी

ये वारदात शुक्रवार की रात पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके में हुई. चोरी जदयू के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के सहदेव महतो मार्ग वाले घर में हुई. जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था. जब पुलिस को वारदात की खबर दी गई तो शास्त्रीनगर थाने पुलिस की टीम पूर्व विधायक के घर पहुंची

पुलिस ने शुरू की चोरी की जांच

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केस की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया गया। होली के चलते घर के सभी लोग गांव गए हुए थे. शक है कि चोरों ने घर को खाली पाकर निशाना बनाया. अभी करीब 40 हजार रुपयों के अलावा कुछ कागजात भी गायब हैं. तफ्तीश की जा रही है. उधर नीतीश कुमार की मीटिंग में गए जदयू के पूर्व विधायक के पीछे घर में चोरी को लेकर इलाके में भी चर्चा हो रही हगै.

रात में सोने आए तो उड़ गए पूर्व विधायक के होश

उधर पूर्व MLA प्रभात रंजन सिंह के मुताबिक होली के चलते उनका परिवार बगहा में गांव गया हुआ था. पटना वाले डेरा पर कोई नहीं था. वो खुद जदयू के जिलाध्यक्ष हैं. 6 मार्च को JDU की मीटिंग के चलते पटना आए थे. इसके बाद रात में साढ़े 9 बजे के करीब वो अपने फ्लैट पर सोने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था.

 

कैश के अलावा जमीन के कागजात भी चोरी

प्रभात रंजन सिंह मुताबिक घर से करीब 50 हजार रुपयों के करीब कैश गायब है। इसके अलावा सोने-चांदी की कुछ जूलरी और काम के कुछ जरूरी कागजात गायब हैं। इन कागजातों में उनके बेटे की मार्कशीट, जमीन की डीड, पेंशन और पासबुक भी थे। चोर सब उठाकर अपने साथ ले गए। वो बगहा से सीधे सीएम नीतीश कुमार की बैठक में आए थे और उनके पीछे ही सबकुछ हो गया