हाजीपुर:1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के नवनिर्मित कार्यालय का केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया उद्घाटन
हाजीपुर, वैशाली: आज हाजीपुर में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित विभागीय कार्यालय का उद्घाटन हाजीपुर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने 4 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से चापाकलों का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के माननीय मंत्री संजय सिंह जी उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह ने कहा कि विभाग का यह नवनिर्मित कार्यालय विभागीय कार्यों को और अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विभागीय कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि चापाकलों का उद्घाटन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मंत्री संजय सिंह जी ने कहा कि जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचाना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपने नेता सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से जनहित के कार्यों को नई गति मिल रही है।