सभा सचिवालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल, क्रिकेट टूर्नामेंट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

सभा सचिवालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल, क्रिकेट टूर्नामेंट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
 

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में बिहार विधान सभा सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच खेल संस्कृति, शारीरिक स्वास्थ्य, आपसी समन्वय एवं टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारी की जा रही है।

इस आयोजन के तहत विशेष रूप से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, तैराकी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करने की भी योजना है। साथ ही, संगीत, पेंटिंग एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत वाद्ययंत्र प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में सभा सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी रुचि एवं सहभागिता के आधार पर विभिन्न खेलों में भाग लेने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस क्रम में भविष्य में बिहार विधान सभा के माननीय सदस्यों के लिए भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की योजना है।

 अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की इस पहल का उद्देश्य कार्यस्थल पर सकारात्मक एवं स्वस्थ वातावरण विकसित करना, कर्मचारियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनमें अनुशासन, सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करना है। इस आयोजन से पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का अवसर प्राप्त होगा।