जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार को मिली अहम जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश प्रवक्ता
Mar 17, 2025, 18:31 IST

बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इसको लेकर तमाम पार्टियां अपनी अपनी तैयारी में जुटी हुई है। इसी बीच जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जीतेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से बिहार प्रदेश जनता दल यू का प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।
बिहार जद (यू0) के प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर डॉ जितेंद्र कुमार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने हार्दिक बधाई एवं ढ़ेरों शुभकामनाएं दी है।