विधानसभा चुनाव 2024 : झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान

 

इस वक्त की बड़ी खबर चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आ रही है, जहां भाजपा ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर यह घोषणा की है। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी के रूप में कृषि मंत्री शिवराज सिंह और सह प्रभारी के रूप में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव को प्रभारी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया गया है। साथ ही हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और विप्लव कुमार देव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।