‘खड़गे के बयान पर कानूनी वार’: अश्विनी कुमार चौबे आज संसद मार्ग थाने में दर्ज कराएंगे FIR

 
New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे आज संसद मार्ग थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं।

लोकतंत्र सेनानी संघ का बड़ा कदम

लोकतंत्र सेनानी संघ और आपातकाल बंदी प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले यह कार्रवाई की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अश्विनी चौबे करेंगे, जिसमें ओ.पी. बब्बर, राजन धींगरा समेत कई पदाधिकारी और समर्थक शामिल रहेंगे।

दोपहर 1 बजे थाने में पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल

कार्यक्रम के तहत प्रतिनिधिमंडल दोपहर 1:00 बजे Parliament Street Police Station पहुंचकर औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज कराएगा।

बयान से सामाजिक सौहार्द प्रभावित

प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि खड़गे का बयान लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे समाज में वैमनस्य व अशांति फैलने की आशंका है। उनका कहना है कि ऐसे उकसावेपूर्ण बयानों पर कानूनी कार्रवाई जरूरी है, ताकि कानून-व्यवस्था और सामाजिक संतुलन बना रहे।

मीडिया को आमंत्रण

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मीडिया और पत्रकारों से मौके पर पहुंचकर कवरेज करने का अनुरोध किया गया है।

खड़गे के बयान को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सियासी बयानबाजी से आगे बढ़कर कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीति और गरमा सकती है।