बिहार में UCC लागू करने पर LJP (रामविलास) ने साफ किया अपना रुख, कहा– सभी पक्षों से व्यापक चर्चा और नेताओं की राय के बिना ना हो फैसला

 

Bihar political news: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। पार्टी की ओर से कड़ा रुख अपनाते हुए यह कहा गया है कि जब तक समाज के सभी पक्षों के साथ बैठकर इस पर खुलकर चर्चा नहीं की जाती और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की राय नहीं ली जाती, तब तक जल्दबाजी में बिहार में यूसीसी (UCC) लागू नहीं किया जाना चाहिए।


राजनीतिक गलियारों में इस बयान के बाद चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि पार्टी का मानना है कि ऐसे संवेदनशील और बड़े नीतिगत मामलों पर कोई भी कदम उठाने से पहले सभी हितधारकों और समुदायों को भरोसे में लेना और उनकी चिंताओं को समझना बेहद आवश्यक है।