मांझी ने बढ़ा दी NDA की टेंशन, अकेले लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव! इतनी सीटों पर ठोकी ताल!

Bihar Desk: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान देते हुए एनडीए को टेंशन बढ़ा दी है. रविवार को बोधगया स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में 15 से 20 सीटें नहीं मिली तो 100 सीट पर अकेले लड़ेंगे. 
 
Bihar Desk:केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान देते हुए एनडीए को टेंशन बढ़ा दी है. रविवार को बोधगया स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में 15 से 20 सीटें नहीं मिली तो 100 सीट पर अकेले लड़ेंगे. 

Bihar Desk: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान देते हुए एनडीए को टेंशन बढ़ा दी है. रविवार को बोधगया स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में 15 से 20 सीटें नहीं मिली तो 100 सीट पर अकेले लड़ेंगे. 

बता दें कि सीट शेयरिंग के बीच मांझी के इस बड़े बयान से एनडीए में खलबली मच गई है. पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले मांझी ने बड़ा बयान दिया है. एनडीए के साथी जीतन राम मांझी ने कहा है कि इस बार उनकी पार्टी का लक्ष्य मान्यता प्राप्त दल का दर्जा हासिल करना है. 

मांझी ने साफ कहा कि हमारी पार्टी को बने हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन अब तक यह सिर्फ एक निबंधित पार्टी है. यह हमारे लिए अपमानजनक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मान्यता पाने के लिए पार्टी को कम से कम 8 सीटें जीतनी होंगी और राज्य में कुल डाले गए वोटों में से 6% वोट हासिल करने होंगे. इसके लिए उन्होंने एनडीए से 15 सीटों की मांग की है. 

मांझी ने कहा है कि इस बार का चुनाव उनके लिए “करो या मरो” की स्थिति है. एनडीए में अपनी अहमियत बताते हुए मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी बिना पैसा खर्च किए भीड़ जुटा लेती है, जबकि दूसरी पार्टियां पैसे के दम पर भीड़ बुलाती हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि गठबंधन उन्हें पर्याप्त सीटें देगा और 2025 में उनकी पार्टी मान्यता प्राप्त दल के रूप में उभरेगी.

इसके साथ ही मांझी ने कहा, "विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. वे प्रलाप कर रहे हैं. भारत की जनता सब समझती है. देश की भलाई के लिए जो पीएम मोदी कर रहे हैं, हम 46 वर्ष से राजनीति कर रहे हैं, किसी पीएम ने इतना काम नहीं किया." मांझी ने कहा, "हम एक पैसा भी खर्च नहीं करते हैं. जहां जाते हैं, वहां भीड़ होती है. यह सब चीजों को एनडीए के लोग समझते हैं और यह समझ कर जो जिताऊ पार्टी है, वह अनुमान करेंगे. हमको लगता है कि अच्छा मात्रा में सीट मिलेगी और हम मान्यता प्राप्त पार्टी 2025 में हो जाएंगे, यह हमारा लक्ष्य है."

मांझी ने पीएम मोदी की मणिपुर यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दोगली बात करते हैं. राहुल गांधी वहां गए थे तो क्या पहाड़ उखाड़ लिए थे. पीएम मोदी, वहां गए तो 8000 करोड़ रुपए की सौगात दिए. 

मांझी ने कहा कि इतनी बारिश में पीएम मोदी का जब हेलीकॉप्टर नहीं उड़ान भरा तो वह सड़क मार्ग से पहुंचे थे. विकास के लिए जो भी होगा वह करेंगे. अब इनलोगों (विपक्ष) को कुछ मिलता नहीं है तो अनाप शनाप की बात बोलते हैं. यही तो विपक्ष की कमी है. कोई आधारभूत बात बोलें तो हो सकता है लेकिन वह हर जगह तरह तरह की बात बोलते हैं, यह गलत है. ऐसा नहीं बोलना चाहिए."

उन्होंने कहा, "भारत की जनता यह सब जानती है कि यह लोग प्रलाप कर रहे हैं. प्रलाप का मतलब जो पागल हो जाता है, ज्यादा बुखार आ जाता है तो जो बोलता है उसका कोई हिसाब नहीं रहता है. उसी प्रकार यह लोग प्रलाप कर रहे हैं. अटल बिहारी वाजपेयी को छोड़कर नरेंद्र मोदी जैसा किसी पीएम ने काम नहीं किया है.