बिहार से मांझी, ललन और गिरिराज ने ली शपथः 5 और चेहरे होंगे शामिल

 
नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। बिहार से सबसे पहले हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने मंत्री पद की शपथ ली। गया में मांझी के घर पर जश्न मनाया जा रहा है। आजादी के बाद से पहली बार गया से कोई केंद्रीय मंत्री बना है। मांझी के बाद ललन सिंह ने शपथ ली। ललन सिंह के शपथ लेते ही पटना जदयू ऑफिस में कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है।
मांझी और ललन सिंह के बाद बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने शपथ ली।
मोदी कैबिनेट में बिहार से दो चेहरे रिपीट हो रहे हैं। वहीं, 6 सांसद पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि, आरके सिंह और अश्विनी चौबे का पत्ता काट दिया गया है। अश्विनी चौबे को टिकट भी नहीं मिला था, लेकिन आरके सिंह आरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं।
पीएम की चाय पार्टी में बिहार से पूर्व सीएम समेत 8 सांसद शामिल हुए थे। इसमें LJP (R) से चिराग पासवान, JDU से रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह, HAM के जीतनराम मांझी, बीजेपी के नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे, गिरिराज सिंह और राज भूषण चौधरी मौजूद थे।