NDA की बैठक खत्म, नहीं बनी बात, अनंत सिंह बोले-अनुज का करेंगे समर्थन, नीरज ने मेरा विरोध किया, मैंने उसका

बैठक से बाहर निकले मोकामा विधायक अनंत सिंह ने फिर से ऐलान कर दिया कि वह अनुज सिंह का ही समर्थन करेंगे।
 

बिहार MLC की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव होना है। चुनाव से पहले जदयू और रालोमा में बगावत है, जिसने NDA की चिंता बढ़ा दी है। इसको लेकर शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में NDA विधानमंडल की बैठक हुई। बैठक में MLC चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।

बैठक से बाहर निकले मोकामा विधायक अनंत सिंह ने फिर से ऐलान कर दिया कि वह अनुज सिंह का ही समर्थन करेंगे।

मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में शामिल होने के बाद बाहर निकले अनंत सिंह ने कहा बताया कि बैठक में काम को लेकर बात हुई है, सभी लोग अपना अपना काम करेंगे। चुनाव को लेकर कोई बात नहीं हुई है। अनंत सिंह ने कहा कि वह अपनी बात पर पूरी तरह से अडिग हैं और अनुज सिंह का ही समर्थन करेंगे।

वहीं, मंत्री राम कृपाल यादव कहा कि NDA पत्थर की तरह एकजुट है। छेनी और हथौड़ी से भी कोई मरेगा तो वही टूट जाएगा।

बैठक में विधान परिषद चुनाव को लेकर NDA की साझा रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया गया।

इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पार्टी के तीन विधायकों के विरोध और सारण शिक्षक सीट से रामपुकार सिन्हा के निर्दलीय नामांकन का मुद्दा भी उठाया गया।