‘नीतीश के बाद नई जंग’: तेजश्वी यादव एक्टिव मोड में, बिहार में BJP vs RJD की सीधी लड़ाई के संकेत
तेजस्वी का ‘एक्शन प्लान’ तैयार
इधर नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। जानकारी है कि नई सरकार के गठन के बाद वे राज्यव्यापी दौरे पर निकल सकते हैं। इस दौरान जनता से सीधा संवाद और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों के जरिए संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी।
‘कोर वोट बैंक’ पर फोकस
राजद की नजर अब अपने पारंपरिक यादव और मुस्लिम वोट बैंक को फिर से मजबूत करने पर है। पिछले चुनाव में इन वर्गों का कुछ हिस्सा दूर होने से पार्टी को नुकसान हुआ था, जिसे अब तेजस्वी दोबारा साधने की कोशिश में हैं।
सभी वर्गों को जोड़ने की रणनीति
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस बार तेजस्वी यादव खुद को एक ऐसे नेता के रूप में पेश करना चाहते हैं, जो सभी वर्गों-खासकर पिछड़ा और अति पिछड़ा (OBC-EBC) को साथ लेकर चल सके। नीतीश कुमार के सक्रिय राजनीति से पीछे हटने के बाद इन वोटरों को लेकर नई सियासी होड़ शुरू हो गई है।
BJP vs RJD की सीधी टक्कर
तेजस्वी के करीबी मानते हैं कि जदयू का जनाधार कमजोर पड़ने के बाद अब बिहार की राजनीति सीधी तौर पर भाजपा और राजद के बीच सिमट सकती है। ऐसे में तेजस्वी का प्रस्तावित दौरा इस नई सियासी लड़ाई की जमीन तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। बिहार में सियासत का नया अध्याय शुरू हो चुका है, जहां आने वाले दिनों में मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प और सीधा होने वाला है।