जदयू की बैठक में निशांत, ललन और नीतीश नहीं पहुंचे, उमेश कुशवाहा बोले- बीजेपी से हमारा फेविकोल वाला जोड़

MLC चुनाव में तीन सीटों पर जदयू की हार हुई है। इस हार के बाद जनता दल यूनाइटेड आज समीक्षा कर रही है। पटना स्थित पार्टी ऑफिस में बैठक हो रही है। 
 

 

MLC चुनाव में तीन सीटों पर जदयू की हार हुई है। इस हार के बाद जनता दल यूनाइटेड आज समीक्षा कर रही है। पटना स्थित पार्टी ऑफिस में बैठक हो रही है। हालांकि, इस बैठक में पूर्व सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, केद्रीय मंत्री ललन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार नहीं पहुंचे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

बैठक से पहले भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उमेश कुशवाहा ने कहा, "भाजपा से हमारा गठजोड़ फेविकोल की तरह है." उनके इस बयान के बीच पार्टी विधान परिषद चुनाव में मिली हार के कारणों पर मंथन कर रही है.

तिरहुत स्नातक सीट से जदयू कैंडिडेट अभिषेक झा भी मीटिंग में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा, "देखिए चुनाव है, लोकतंत्र है, बहुत तरह की बातें होती रहती हैं। जो मजबूत होते हैं, वही लड़ते हैं। वही मैदानी जंग में जाते हैं।' हम जरा अपनी पार्टी की बैठक को अटेंड कर लेते हैं। और तब आप साथियों के समक्ष उपस्थित होंगे।"