बिहार दौरे में गरजे नितिन नवीन, संगठन को दिया मजबूती का मंत्र; न्यूज़ हाट से खास मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
होली के रंग में संगठन का संदेश
पटना पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। होली मिलन समारोह में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं। रंग और उमंग के इस माहौल में उन्होंने एकजुटता, अनुशासन और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
रणनीतिक बैठकों का दौर
दौरे के दूसरे दिन प्रदेश नेतृत्व के साथ विस्तृत चर्चा हुई। राज्यसभा चुनाव, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर रणनीति बनाई गई। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और सक्रिय करने पर जोर दिया। यह दौरा कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मविश्वास भरने वाला माना जा रहा है।
न्यूज़ हाट की शिष्टाचार मुलाकात, मोमेंटो भेंट कर दी बधाई
दौरे के दौरान न्यूज़ हाट के सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉडेंट धीरज शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें मोमेंटो भेंट किया गया और राज्यसभा जाने पर ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
धीरज शर्मा ने बंगाल चुनाव को लेकर न्यूज़ हाट पत्रिका में प्रकाशित विशेष रिपोर्टों की प्रति भी उन्हें सौंपी। न्यूज़ हाट की टीम लगातार पश्चिम बंगाल के चुनावी परिदृश्य को जमीनी स्तर पर कवर कर रही है और विस्तृत विश्लेषण प्रकाशित कर रही है।
इस अवसर पर होली की हार्दिक शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी हुआ। नितिन नवीन ने न्यूज़ हाट परिवार के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
दो दिवसीय दौरे के समापन के साथ यह साफ दिखा कि राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ संवाद और संबंधों को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।