नीतीश कुमार ने परिवार संग की छठ पूजा, भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की
 

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित पूजा में उन्होंने अपने पुत्र एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को नमन किया और छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। उन्होंने प्रार्थना की कि छठी मैया की कृपा प्रदेश और देश के सभी लोगों पर बनी रहे। साथ ही बिहार सहित पूरे देश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली का वातावरण कायम रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

गौरतलब है कि छठ महापर्व बिहार समेत पूरे देश में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना की जाती है।