10वीं बार शपथ लेंगे नीतीश! स्पीकर पर BJP का कब्ज़ा: 11 BJP और 5 JDU विधायकों को मंत्री पद का बुलावा
• पीएम मोदी व 11 राज्यों के सीएम शामिल होंगे।
• स्पीकर पद बीजेपी को—प्रेम कुमार होंगे नए स्पीकर।
• बीजेपी के 11 और जेडीयू के 5 विधायकों को मंत्री पद के लिए फोन गया।
• उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी बनेंगे मंत्री।
• गांधी मैदान में भव्य व हाई-सिक्योरिटी के बीच शपथ ग्रहण समारोह।
Bihar politics: पटना आज इतिहास रचने जा रहा है। गांधी मैदान में गुरुवार सुबह 11:30 बजे नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार की राजनीति में यह अब तक का सबसे बड़ा और भव्य शपथ ग्रहण समारोह माना जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं।
नीतीश कुमार ने पहली बार 2000 में शपथ ली थी, हालांकि वह सरकार सिर्फ 7 दिन चली थी। 2005 के बाद से वह लगातार सत्ता की कुर्सी पर बने हुए हैं। आज उनका यह राजनीतिक सफर एक और ऐतिहासिक पड़ाव छूने जा रहा है।
स्पीकर की कुर्सी पर बीजेपी का कब्ज़ा—प्रेम कुमार होंगे नए स्पीकर
एनडीए के भीतर कई दिनों से जारी खींचतान के बाद आखिरकार स्पीकर पद बीजेपी को मिल गया है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए स्पीकर होंगे।
यह पद जेडीयू भी चाहती थी, लेकिन आखिरकार बीजेपी अपनी बात मनवाने में सफल रही। बीजेपी का तर्क-
“सीएम पोस्ट जेडीयू के पास, इसलिए स्पीकर पद बीजेपी को मिलना चाहिए।”
पिछली विधानसभा में भी स्पीकर बीजेपी के पास था।
कैबिनेट गठन: इन विधायकों को गया फोन—फाइनल लिस्ट लगभग तय
शपथ ग्रहण से पहले देर रात तक बीजेपी व जेडीयू कैंपों में फोन कॉल्स चलते रहे।
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी कोटे से 13 और जेडीयू कोटे से 5 मंत्री शपथ लेंगे।
बीजेपी से जिन 11 नेताओं को गया फोन, जिनके नाम हैं:
• प्रेम कुमार
• रामकृपाल यादव
• श्रेयसी सिंह
• संजय टाइगर
• नारायण शाह
• रामा निषाद
• नितिन नवीन
• सुरेंद्र मेहता
• लखेंद्र पासवान
• अरुण शंकर प्रसाद
• प्रमोद चंद्रवंशी
(2 और नाम अंतिम क्षण में जोड़े जा सकते हैं)
जेडीयू से 5 नेताओं को गया फोन, जिनके नाम हैं:
• श्रवण कुमार
• बिजेंद्र यादव
• विजय चौधरी
• अशोक चौधरी
• लेसी सिंह
उपेंद्र कुशवाहा का बेटा बनेगा मंत्री
एनडीए के सबसे अहम चेहरों में से एक उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया जाएगा। इस कदम को एनडीए में कुशवाहा समुदाय को साधने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है।
11:30 बजे नीतीश लेंगे शपथ, पटना में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
गांधी मैदान में आज सुबह से ही सुरक्षा बलों की भारी मौजूदगी है। प्रशासन ने मैदान को कई जोन में बांटा है और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
आपको बता दें कि इस शपथ गृहण में मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी, जिससे पूरा कार्यक्रम एक उत्सव जैसा माहौल बनाएगा।