नित्यानन्द राय ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से की प्रेस बाइट, केंद्रीय नीतियों का बचाव, विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब...

Bihar Politics: उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षाको लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है और राज्यों के साथ समन्वय लगातार मजबूत किया जा रहा है. प्रेस बाइट के दौरान पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने केंद्र की नीतियों का बचाव किया और विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया.
 

Bihar Politics: आज पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने मीडिया से बातचीत की. प्रेस बाइट में उन्होंने बिहार की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था, देश की आंतरिक सुरक्षा, केंद्र सरकार की प्राथमिकताएं और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी. 

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है और राज्यों के साथ समन्वय लगातार मजबूत किया जा रहा है. प्रेस बाइट के दौरान पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने केंद्र की नीतियों का बचाव किया और विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया.

उन्होंने NDA के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बिहार के राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने की बात कही और भाजपा की मजबूती पर जोर दिया, साथ ही आगामी राजनीतिक परिदृश्य को लेकर भी संकेत दिए. उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी चुनावों में जनता का समर्थन मिलेगा. साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था सुरक्षा और प्रशासन को लेकर अपनी राय व्यक्त की.

कुछ मुख्य बिंदु पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपनी राय भी व्यक्त की 

  • NDN गठबंधन मजबूत: राय ने स्पष्ट किया कि बिहार में NDA एकजुट है और विकास के मुद्दे पर काम कर रही है.
  • तेजस्वी पर निशाना: लालू परिवार पर तंज कसते हुए, उन्होंने कहा कि बिहार में परिवारवाद नहीं, बल्कि 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति चल रही है.
  • सुरक्षा और विकास: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए हर संभव मदद कर रही है और राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार प्राथमिकता है.
  • अगली सरकार: उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में अगली सरकार भाजपा और NDA की ही बनेगी.