अरवल में नित्यानंद राय का जोरदार स्वागत! बोले- करोड़ों देशवासियों का विश्वास PM मोदी की सबसे बड़ी ताकत
Arwal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्षों के गौरवशाली एवं प्रेरणादायी सफर के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल होने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय अरवल पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
सेवा ज्योति कलश यात्रा की स्थापना
अरवल में सेवा ज्योति कलश यात्रा की स्थापना के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों और उनके नेतृत्व की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण को अपने जीवन का ध्येय बनाया है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है। साथ ही, दुनिया में भारत का गौरव और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
'करोड़ों देशवासियों का विश्वास PM मोदी की सबसे बड़ी शक्ति'
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों देशवासियों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी शक्ति है। यही जनविश्वास विकसित भारत के संकल्प को लगातार मजबूती प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास को जनभागीदारी से जोड़ते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रनिर्माण का सहभागी बनाया है। विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों लोगों का सामूहिक संकल्प है।
आत्मनिर्भरता और सुशासन पर जोर
नित्यानंद राय ने कहा कि आत्मनिर्भरता, आधुनिकता, सुशासन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में देश जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह नए भारत की मजबूत नींव का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
'सेवा ज्योति कलश यात्रा केवल कार्यक्रम नहीं'
नित्यानंद राय ने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। यह ज्योति सभी को सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है।
विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में अरवल के विधायक मनोज कुमार और अगियांव के विधायक महेश पासवान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने की, जबकि संचालन संजीव कुमार ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पासवान, राधाकांत शर्मा, रामविनय शर्मा, सुनीता सिंह, मुन्नी चंद्रवंशी, रामाशीष दास, नितिश पासवान, अमृत राज उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।