ट्रैक्टर की स्टेयरिंग पर नित्यानंद राय, दिल में किसानों के सम्मान का संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रोहतास के दिनारा स्थित भलूनी भवानी स्थान से मां मुण्डेश्वरी तक 76 किमी की 300 ट्रैक्टरों के साथ भव्य यात्रा निकली ।
अन्नदाताओं के सम्मान और किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देने वाली ‘अन्नदाता सेवा संकल्प यात्रा एवं किसान संवाद कार्यक्रम’ का उद्घाटन केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी व कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने किया।
यात्रा का सबसे भावनात्मक और आकर्षक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय स्वयं ट्रैक्टर की स्टीयरिंग संभालकर किसानों के साथ 300 ट्रैक्टर की काफिला को लेकर 76 किलोमीटर की यात्रा की ।
यात्रा के दौरान राय ने कहा कि यह यात्रा अन्नदाताओं के प्रति सम्मान उनके परिश्रम के प्रति कृतज्ञता और कृषि क्षेत्र की समृद्धि के संकल्प को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास है ।
राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर का संदेश है - सेवा हीं संकल्प, जनकल्याण हीं लक्ष्य और राष्ट्रहीत हीं सर्वोपरि।
आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने,कृषि को आधुनिक बनाने , ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसान परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
आज अन्न दाता सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि किसान व गांव का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता है । सशक्त किसान हीं समृद्ध बिहार और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।