दिल्ली में शपथ, पटना में सियासी तूफान- पोस्टर पॉलिटिक्स से गरमाई जदयू, निशांत को ‘फ्यूचर CM’ बताने पर बवाल
‘निशांत फ्यूचर CM’ पोस्टर से मचा घमासान
पटना में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टरों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इन पोस्टरों में निशांत कुमार को ‘फ्यूचर मुख्यमंत्री’ बताया गया है, साथ ही नारे लिखे गए हैं- “नीतीश सेवक मांगे निशांत… बिहार पूछता है, कौन देगा सुरक्षा की गारंटी?”
इस संदेश ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को खुलकर सामने ला दिया है।
जदयू के अंदर बढ़ती नाराजगी
सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा जाने और संभावित राजनीतिक बदलाव को लेकर जदयू के अंदर पहले से ही असंतोष था, जो अब सड़क पर नजर आने लगा है। इससे पहले भी कार्यकर्ताओं का विरोध और पार्टी कार्यालय में हंगामे जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
सत्ता के भविष्य पर उठे सवाल
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ पोस्टर विवाद नहीं, बल्कि जदयू के भीतर नेतृत्व और सत्ता के भविष्य को लेकर गहराते असंतोष का संकेत है। निशांत को लेकर उभरी यह बहस आने वाले समय में बड़ा सियासी मोड़ ले सकती है।
सबकी नजर दिल्ली से पटना पर
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार पटना लौटकर इस अंदरूनी कलह को कैसे संभालते हैं। क्योंकि यह विवाद सिर्फ पोस्टरों तक सीमित नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
दिल्ली में शपथ से पहले पटना में उठी यह सियासी आंधी आने वाले दिनों में बड़ा रूप ले सकती है।