‘पटना में सियासी हलचल तेज’: बीएल संतोष की एंट्री, CM रेस से सम्राट चौधरी बाहर? BJP आज ले सकती है बड़ा फैसला
पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
पटना एयरपोर्ट पर बी. एल. संतोष का स्वागत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और मंत्री मंगल पांडे समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने किया। हालांकि, इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की गैरमौजूदगी ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी।
CM हाउस में अहम मुलाकात
सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी सुबह-सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे, जहां दोनों के बीच महत्वपूर्ण बातचीत जारी है। इस मुलाकात को सत्ता परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है।
CM रेस में बड़ा ट्विस्ट
हाल के दिनों में मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे सम्राट चौधरी को लेकर अब नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों का दावा है कि उनका नाम अब रेस से बाहर माना जा रहा है, जिससे सियासी समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।
आज हो सकता है बड़ा ऐलान
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में होने वाली बैठकों में बीजेपी विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा संभव है।
माना जा रहा है कि बिहार में पहली बार बीजेपी सत्ता के केंद्र में आ सकती है, ऐसे में आज का दिन राज्य की राजनीति के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।