CM बदलते ही सियासत गरम! नीतीश ने बुलाई JDU की आपात बैठक, 20 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला

 
Bihar news: बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने बड़ा कदम उठाते हुए जदयू विधायक दल की अहम बैठक बुला ली है। यह बैठक 20 अप्रैल को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर सुबह 11 बजे होगी।

रद्द बैठक के बाद अचानक बुलावा
पहले 14 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक को रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब दोबारा बैठक बुलाए जाने से राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में यह बैठक काफी अहम होने वाली है।

क्या होगा बड़ा फैसला?
सूत्रों के मुताबिक, जनता दल (यूनाइटेड) की इस बैठक में विधायक दल के नेता के चयन पर फैसला लिया जा सकता है। साथ ही नई सरकार में पार्टी की भूमिका और आगे की रणनीति पर भी मंथन होगा। बैठक में नीतीश कुमार समेत सभी विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

आवास बदलने से भी बढ़ी चर्चा
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार जल्द ही 1 अणे मार्ग का आवास खाली कर सकते हैं, जहां नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिफ्ट होंगे। वहीं, नीतीश का नया ठिकाना 7 सर्कुलर रोड होगा, जहां वे राबड़ी देवी के पड़ोसी बनेंगे।

रणनीति पर टिकी सबकी नजर
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक के बाद जदयू की आगे की सियासी दिशा और सरकार में उसकी भूमिका साफ हो जाएगी। ऐसे में 20 अप्रैल की यह बैठक बिहार की राजनीति के लिए बेहद निर्णायक मानी जा रही है।