प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला, बोले- दोनों निर्दलीय MLC की सदस्यता जाना तय
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दो निर्दलीय MLC के भाजपा में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों MLC की सदस्यता जाना तय है। उन्होंने गैर-संवैधानिक काम किया है और भाजपा की सरकार भी उनकी सदस्यता नहीं बचा सकती।
सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर PK का तंज, बोले- 7वीं फेल को नेता बनाएंगे तो ऐसे ही बयान सुनने को मिलेंगे
प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'क्राइम और अपराध' को लेकर दिए गए बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब आप सातवीं फेल व्यक्ति को नेता बनाएंगे, तो उनसे ऐसी ही अपेक्षा रख सकते हैं। वे हर 5-10 दिन में जनता को हंसने का अवसर दे देते हैं।
मधुबनी की घटना पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ जन सुराज
मधुबनी की घटना को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज मजबूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल आज पीड़ित परिवार से मिला है। प्रतिनिधिमंडल से मिली जानकारी के आधार पर आगे जो भी जरूरी कदम होंगे, जन सुराज उन्हें उठाएगा।