असम में प्रियंका गांधी ने चाय बागान में मजदूरों के साथ मिलकर तोड़ीं चाय की पत्तियां

असम में कांग्रेस विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है. इसके मद्देनजर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज असम के साधारु में चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी. बता दे असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा बड़ा रहता है, ऐसे में प्रियंका गांधी यहां पर पहुंची… Read More »असम में प्रियंका गांधी ने चाय बागान में मजदूरों के साथ मिलकर तोड़ीं चाय की पत्तियां
 

असम में कांग्रेस विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है. इसके मद्देनजर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज असम के साधारु में चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी. बता दे असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा बड़ा रहता है, ऐसे में प्रियंका गांधी यहां पर पहुंची हैं.

आपको बता दे कि चाय बागान में मजदूरों से बातचीत करने और चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा है, ‘चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई एवं सादगी से भरा हुआ है एवं उनका श्रम देश के लिए बहुमूल्य है. आज उनके संग बैठकर उनके कामकाज, घर परिवार का हालचाल जाना और उनके जीवन की कठिनाइयों को महसूस किया. उनसे मिला प्रेम और ये आत्मीयता नहीं भूलूंगी.’

आपको बता दें कि बीते दिन भी प्रियंका गांधी असम में ही थीं, यहां सबसे पहले उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. वहीं पूजा-अर्चना करने के बाद प्रियंका गांधी ने आदिवासियों के साथ ट्राइबल डांस भी किया था.