आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए जन-जागरूकता और पूर्व तैयारी आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि आपदा प्रबंधन सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं आपदा-सक्षम समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
 
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर कहा कि प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से होने वाली जन-धन की क्षति को कम करने के लिए जन-जागरूकता, पूर्व चेतावनी, वैज्ञानिक प्रबंधन और सामूहिक तैयारी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ सहित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए समय पर चेतावनी, प्रभावी राहत व्यवस्था और जनभागीदारी महत्वपूर्ण है। नियमित जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल तथा प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित निकासी संबंधी प्रशिक्षण से आपदा के प्रभाव को कम किया जा सकता है।