राबड़ी देवी ने मांगी एक महीने की मोहलत, लालू की सेहत का हवाला देकर सरकार को लिखा पत्र

 
Bihar political news: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने के लिए बिहार सरकार से एक महीने का समय (मोहल्लत) मांगा है. समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर लालू यादव की खराब सेहत और संक्रमण के खतरे का हवाला दिया है. 

बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने के लिए 15 दिनों का नोटिस दिया था, जिसकी मियाद पूरी हो चुकी है. सरकार को लिखे पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके पति व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गंभीर रूप से बीमार हैं. डॉक्टरों ने उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए अलग रखने की सलाह दी है और इसी अनुरूप बंगले में व्यवस्था की गई है.

राबड़ी देवी ने अनुरोध किया है कि नए आवास में समान व्यवस्था करने तक उन्हें एक महीने का अतिरिक्त समय दिया जाए. इस बंगले को राज्य सरकार ने वर्तमान मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया है. राबड़ी देवी ने पूर्व में बंगला खाली करने से इंकार करते हुए चुनौती दी थी, जिसके बाद उन्होंने अब पत्र लिखकर समय की मांग की है.