राबड़ी देवी का बड़ा खुलासा: लड़की छेड़ता था सम्राट चौधरी, तेजस्वी को भी मारने की हो रही साजिश...? 

 

Patna: बिहार विधानमंडल का आज आखिरी दिन रहा, लेकिन जैसे ही दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई, हंगामे के चलते उसे तुरंत स्थगित करना पड़ा। सदन के अंदर भले ही बहस न हो सकी, लेकिन बाहर की राजनीति में बयानबाजी का दौर चरम पर पहुंच गया।

राबड़ी देवी का बड़ा आरोप: "सम्राट चौधरी लड़की छेड़ते थे"
बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर चौंकाने वाला आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हम लोग सम्राट को बचपन से जानते हैं। बोरिंग रोड में लड़कियों को छेड़ता था। खुद गुंडई करता है और दूसरों को गुंडा कहता है।

राबड़ी देवी का यह बयान तब आया जब सम्राट चौधरी ने कुछ दिन पहले सदन में कहा था कि, "जिसका बाप अपराधी हो, वो क्या बोलेगा।" इसी बयान का जवाब देते हुए राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी के पुराने दिनों को याद दिलाया और उन पर निजी हमला किया।

सरकार पर घोटाले का आरोप
राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, "सरकार ने 70,877 करोड़ रुपये की योजनाओं के उपयोगिता प्रमाण पत्र अभी तक कैग (CAG) को नहीं सौंपे हैं।" उनका आरोप है कि केंद्र की योजनाओं का पैसा राज्य सरकार घोटालों में खर्च कर रही है और 2014 के बाद से घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं।

तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर चिंता
राबड़ी देवी ने अपने बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया। उनका दावा है कि तेजस्वी पर अब तक 4 बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। “बीजेपी और जदयू मिलकर साजिश कर रहे हैं। तेजस्वी को मारने की कोशिश की जा रही है। राबड़ी देवी के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

राजनीतिक गर्मी तेज
सदन के भीतर भले ही कामकाज ठप रहा, लेकिन बाहर राबड़ी देवी के खुलासों ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है। अब देखना यह है कि सम्राट चौधरी और सरकार इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

यह कहानी राजनीति में नए मोड़ की ओर इशारा कर रही है। क्या राबड़ी देवी के आरोपों से बिहार की सत्ता का संतुलन डगमगाएगा? या यह महज सियासी रणनीति है? आने वाले दिनों में स्थिति और साफ होगी।