ग्रामीण विकास विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का आरोप
बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह के चार ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।
बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह के चार ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।
निगरानी की टीमें पटना, छपरा, कटिहार और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित ठिकानों पर जांच कर रही हैं। एक साथ कई जगहों पर चल रही इस कार्रवाई से संबंधित विभाग में हलचल है।
मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अलग-अलग टीमें चारों ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही हैं।
चंद्रशेखर सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। निगरानी टीम की आय से अधिक अर्जित संपत्ति की जांच कर रही है। फिलहाल, छापेमारी में क्या-क्या मिला है और कितनी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।