रत्नेश कुशवाहा ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की बरसी पर रत्नेश कुशवाहा ने हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
 

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की बरसी पर रत्नेश कुशवाहा ने हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही देश की रक्षा करते हुए आतंकियों से लोहा लेने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि 26/11 का दिन देश के इतिहास में एक ऐसी दुखद घटना के रूप में दर्ज है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वर्ष 2008 में आतंकियों ने मुंबई में कायराना हमला कर कई निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। इस हमले में देश ने अपने कई अनमोल नागरिकों को खोया, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों के वीर जवानों ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए आतंकियों का डटकर मुकाबला किया।

उन्होंने कहा कि देश अपने वीर सपूतों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। आज भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरा देश एकजुट और संकल्पित है। 26/11 के शहीदों का साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।