केरल में RJD की दमदार दस्तक! तीन सीटों पर दिखा तेजस्वी यादव की पार्टी का जोरदार असर

Political news: कूथुपरम्बा में बढ़त, वडकारा-कलपेट्टा में कड़ी टक्कर-शुरुआती रुझानों ने बढ़ाई सियासी दिलचस्पी
 
Political News: केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनता दल ने चौंकाने वाला प्रदर्शन दिखाया है। तेजस्वी यादव की पार्टी ने राज्य की तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जहां शुरुआती गिनती में पार्टी ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के पहले घंटे में ही RJD दो सीटों पर दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि एक सीट पर बढ़त हासिल कर ली है। सबसे ज्यादा चर्चा कूथुपरम्बा सीट की हो रही है, जहां RJD उम्मीदवार पी. के. प्रवीण ने पहले राउंड में 5268 वोट हासिल कर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के जयंती राजन को 1068 वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

वहीं वडकारा सीट पर RJD के एम. के. भास्करन 8722 वोट के साथ आरएमपीआई की के. के. रेम के मुकाबले 1904 वोट से पीछे चल रहे हैं। दूसरी ओर कलपेट्टा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टी. सिद्दीकी 6212 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि RJD के पी. के. अनिल कुमार 3491 वोट पर बने हुए हैं।

हालांकि ये सिर्फ शुरुआती रुझान हैं और अभी कई राउंड की गिनती बाकी है- कलपेट्टा में 17 और वडकारा में 14 राउंड होने हैं। ऐसे में नतीजों में बड़ा उलटफेर भी संभव है।

केरल जैसे राज्य में RJD का यह प्रदर्शन राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ रहा है। अब सबकी नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं कि क्या तेजस्वी यादव की पार्टी इस बढ़त को जीत में बदल पाती है या मुकाबला आखिरी दौर तक रोमांचक बना रहेगा।