पगड़ी खोलने के बाद पहली बार BJP दफ्तर पहुंचे सम्राट चौधरी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 

 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अयोध्या में पगड़ी खोलने के बाद अब बीजेपी कार्यालय में स्वागत किया गया। पगड़ी खोलने और मुंडन के बाद बीजेपी के महिला मोर्चा की ओर से भव्य स्वागत किया गया है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आदरणीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार और अच्छे से चलेगी। अगले डेढ़ साल तक बिहार के विकास की जो गाथा है, उसको अंजाम तक पहुंचाने का काम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा। देश विकसित हो रहा है, देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत श्रेष्ठ होगा। इसमें बिहार अपना योगदान देगा।

बिहार में लगातार पुल गिरने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि सारी चीजों पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा किया है। सख्त कार्रवाई का आदेश दिया हैं। जहां मेंटेनेंस पॉलिसी नहीं है, उसको मेंटेनेंस पॉलिसी के अंतर्गत लाने का निर्देश दिया है। जो पदाधिकारी इसमें संलिप्त होंगे। उसके खिलाफ कारवाई होगी।

वही पगड़ी उतारने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जो हारी हुई पार्टी होती है। वह इसी तरह बोलती है। यह सब हारे हुए लोग हैं तो क्या बोलेंगे। याद होगा कि 28 जनवरी को ही हमने सभी लोगों को क्लियर कर दिया था कि प्रभु श्री राम के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पण करूंगा। यह आज नहीं बोला हूं। यह 28 जनवरी चुनाव के पहले बोला हूं। स्पष्ट करते बताना चाहता हूं कि यह 28 जनवरी को ही कहा गया है।