RJD की फोटो पॉलिटिक्स पर सम्राट का पलटवार, बोले- पूरा पुल ही नीतीशमय है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने शनिवार 21 नवंबर को नीतीश सेतु को राष्ट्र के नाम समर्पित किया. इस दौरान वैशाली में मंच पर सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी की मौजूदगी में पुल को लेकर सवाल उठाने वालों पर करारा जवाब दिया
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने शनिवार 21 नवंबर को नीतीश सेतु को राष्ट्र के नाम समर्पित किया. इस दौरान वैशाली में मंच पर सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी की मौजूदगी में पुल को लेकर सवाल उठाने वालों पर करारा जवाब दिया. सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात पीएम मोदी के जरिए बिहार को दी गई है.

उद्घाटन कार्यक्रम में नीतीश की फोटो नहीं होने पर सवाल पूछने वाले आरजेडी को सम्राट चौधरी ने आड़े हाथों लिया. सीएम ने जवाब देते हुए दो टूक कहा कि पुल पर फोटो नहीं लगा तो क्या हुआ, पूरा ब्रिज ही नीतीशमय है. उन्होंने कहा कि पुल का नाम ही नीतीश सेतु है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज यहां पर नीतीश सेतु का उद्घाटन हो रहा है, प्रोटोकॉल के तहत नीतीश कुमार जी का फोटो नहीं है. मैं तो कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह पूरा पुल ही नीतीशमय हो गया, यह नीतीश कुमार के नाम पर ही यह सेतु हो गया

सम्राट चौधरी यहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी पर भी जोरदार प्रहार किया. सम्राट चौधरी ने कहा कि वैशाली के लोगों को गांधी परिवार ने कभी दिल्ली नहीं बुलाया और जब SIR हो रहा था उस दौरान राहुल गांधी ने इन्हें दिल्ली बुलाकर कहा कि तुम्हारा नाम काट दिया है. बाद में पता चला कि उनमें से एक का भी नाम नहीं कटा.