संजीव चौरसिया ने पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पहुंचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया ने राजीव नगर स्थित शिवी कम्युनिटी हॉल में आयोजित 38वीं क्लासिक बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2026 में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
 

पटना: दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया ने राजीव नगर स्थित शिवी कम्युनिटी हॉल में आयोजित 38वीं क्लासिक बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2026 में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिहार स्टेट पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से किया गया।

इस दौरान संजीव चौरसिया ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है।

उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बेहतर मंच और प्रोत्साहन मिलना बेहद जरूरी है। खिलाड़ियों को उचित अवसर मिलने से वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं तथा बिहार का नाम रोशन कर सकते हैं।

संजीव चौरसिया ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।