भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, सीतामढ़ी में होगा अंतिम संस्कार
Jul 26, 2024, 11:18 IST

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का आज सुबह निधन हो गया। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक गांव में किया जाएगा।