125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए 1 दिसंबर से विशेष अभियान

बिहार में 1.92 करोड़ परिवारों को मिल रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली की राहत के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 1 दिसंबर से सक्षम उपभोक्ताओं द्वारा स्वेच्छा से बिजली की छूट छोड़ने का विशेष अभियान चलेगा
 

बिहार में 1.92 करोड़ परिवारों को मिल रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली की राहत के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 1 दिसंबर से सक्षम उपभोक्ताओं द्वारा स्वेच्छा से बिजली की छूट छोड़ने का विशेष अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जो संपन्न लोग अपनी मर्जी से यह राहत छोड़ना चाहते हैं, वे आगे आएं। सरकार की मंशा है कि सक्षम वर्ग द्वारा छूट त्यागने से बचे संसाधनों का उपयोग जरूरतमंदों के हित में हो।

यह व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लागू है, जिससे 1.92 करोड़ परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने दीपावली पर दीघा आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पूजा की और महादलित बस्ती में गरीब परिवारों के साथ त्योहार मनाया।

उन्होंने कहा कि त्योहार की सच्ची खुशी तभी है जब वंचित वर्ग भी इसमें शामिल हो। राजग (एनडीए) सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आएंगे और नई सौगातें देंगे। इसी बीच सीएम ने भोजपुर जिले के बिहिया में हुई दुर्घटना पर शोक जताया। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया।