धनतेरस पर तेजस्वी यादव ने खरीदी 80 लाख की गाड़ी, बेटी के साथ वायरल हुआ वीडियो, MG M9 की खासियत भी जानें

बिहार में धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ है। इलेक्ट्रॉनिक दुकान, ऑटो-मोबाइल शॉप, ज्वेलरी शॉप पर ज्यादा खरीदार हैं।
 

बिहार में धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ है। इलेक्ट्रॉनिक दुकान, ऑटो-मोबाइल शॉप, ज्वेलरी शॉप पर ज्यादा खरीदार हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नई गाड़ी खरीदी है। उनकी नई गाड़ी इलेक्ट्रिक MPV MG M9 EV है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 70 से 80 लाख के बीच बताई जा रही है।

वो इस गाड़ी में अपनी बेटी के साथ घूमते दिखे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर गाड़ी की कीमत से लेकर उसके फीचर्स तक की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी एमजी मोटर्स की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी MG M9 EV है।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के बीच इस गाड़ी के मॉडल और कीमत को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। गाड़ी को MG M9 EV बताया जा रहा है, जो अपने प्रीमियम डिजाइन और शानदार इंटीरियर के लिए जानी जाती है।

MG M9 EV कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 79.94 लाख रुपये है। वहीं, कंपनी ने Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के तहत इसे 69.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर भी पेश किया है, जिसमें बैटरी के लिए आठ रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होता है। हालांकि, टैक्स और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है।

इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में 90 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक, फुल चार्ज होने पर यह 548 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

इसमें इलेक्ट्रिक मोटर 245 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। लंबी रेंज और दमदार मोटर इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी की श्रेणी में खास बनाते हैं।

MG M9 EV को खासतौर पर आरामदायक सफर के लिए तैयार किया गया है। इसमें सात लोगों के बैठने की सुविधा है। इसकी दूसरी पंक्ति में लग्जरी सीटें, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, आधुनिक टचस्क्रीन और प्रीमियम इंटीरियर इसे खास बनाते हैं। लंबी दूरी के सफर में यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर इसमें कई सुविधाएं दी गई हैं

धनतेरस पर तेजस्वी यादव का बेटी के साथ लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ी में नजर आना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग गाड़ी की कीमत, फीचर्स और इलेक्ट्रिक रेंज के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।