राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव, कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत...

Bihar Politics: आरजेडी कार्यालय को फूलों और लाइटों से सजाया गया है और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत की तैयारी की जा रही...
 

Bihar Politics: तेजस्वी यादव को आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है और उनके स्वागत के लिए भव्य समारोह आयोजित किया गया.

आरजेडी कार्यालय को फूलों और लाइटों से सजाया गया है और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत की तैयारी की जा रही.

उधर, बिहार विधानसभा ने अपने गौरवशाली 105 साल पूरे किए हैं और इस मौके पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. बिहार विधानसभा अब पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगी जिससे विधायकों के काम में और मजबूती आएगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ग्रामीण इलाकों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं, खासकर दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में.

उन्होंने घोषणा की है कि हर गांव में सुधा दुग्ध उत्पादन समिति का गठन किया जाएगा जिससे पशुपालकों को दूध की उचित कीमत मिल सके.